Uncategorized

बहुजन समाज पार्टी का कोसीर जोन में बैठक हुआ सम्पन्न

कोसीर जोन में बसपा पदाधिकारियो की अति आवश्यक चुनावी बैठक सम्पन्न हुई

आज दिनांक 03/10/2023 को हम लोगों ने कोसिर जोन का बैठक रखा था…जिसमें हमारे सभी सेक्टरों (पहला भद्रा सेक्टर, दूसरा कोसिर सेक्टर, तीसरा बटौपाली सेक्टर, चौथा अंडोला सेक्टर, पांचवां उलखार सेक्टर और छठवां छोटे घौठला सेक्टर ) के सेक्टर अध्यक्ष और सेक्टर महासचिव की उपस्थिति प्रशंसनीय और बेहद ही स्वागत योग्य था…मसलन सभी 6 सेक्टरों के पदाधिकारी आए हुए थे !

कार्यक्रम की मुख्यातिथि राम सूरत भारद्वाज जी जिला महासचिव और जोन प्रभारी थे..विशिष्ठ अतिथि में नवधा अनंत जी भी फिर भी बाद में सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी नारायण रत्नाकर जी के साथ संत राम निराला जी, कुलमनी वारे जी, सतनामी समाज के अध्यक्ष देवनारायण वर्मा जी भी थे !

उक्त अति महत्वपूर्ण जोन की बैठक में चुनाव लडने, चुनाव जीतने के हुनर बताए गए और ये भी कहा गया कि आप लोग ही इस सारंगढ़ विधानसभा में दो – दो बार विधायक बन चुके हो…दो – दो बार की विधायक आप ही लोग हो…कोई बाहर से नहीं आया था….बस उसी जोश, जुनून, जज्बा और आत्मविश्वास को पुनः बरकरार रखते हुए बहुजन समाज पार्टी और बहन कुमारी मायावती जी की रीति नीतियों को अपने – अपने सेक्टरों के आश्रित पोलिंगो में जा जाकर बताना होगा..बताना है…जीत सुनिश्चित है…सारंगढ़ में कभी रिपीट नहीं होता है…बस आप लोग कमर कस कर काम कीजिए…101 % बहुजन समाज पार्टी चुनाव जीत रही है सारंगढ़ की सीट को… अरे साथियों बीएसपी का हाथी चलेगा तो न रहेगा खूनी पंजा और न रहेगा फुल !

राम सूरत भारद्वाज जिला महासचिव एवम जोन प्रभारी कोसिर
03/10/2023

Related Articles

Back to top button