उत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुरसारंगढ़-बिलाईगढ़

बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 वी जन्मजयंती बसपा छत्तीसगढ़ मनायेगी रायपुर इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि मान. आकाश आनंद जी राष्ट्रीय संयोजक बसपा होंगे

14 अप्रेल 2026 को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में छत्तीसगढ़ के बसपाईयों का होगा जमावड़ा

आज दिनांक 30.03.2026 को बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में एकदिवसीय प्रदेश स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक डॉ. अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन बुद्ध विहार देवेन्द्र नगर रायपुर में रखी गई थी जिसमे मुख्य अतिथि माननीय राजाराम साहब नेशनल कोर्डिनेटर व मुख्य केंद्रीय प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ रहें विशिष्ट अतिथि माननीय हेमन्त पोयाम जी प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीगण रहें बैठक की अध्यक्षता माननीय श्याम टण्डन जी प्रदेश अध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ ने किया बैठक में मुख्य रूप से विश्व रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 14 अप्रेल जन्मजयंती समारोह के संबंध में चर्चा किया गया

जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ की धरती में राज्य की राजधानी रायपुर में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी बाबा साहेब की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि होंगे जिसको सफल बनाने हेतु बसपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक की संख्या में सपरिवार रायपुर पहुंचने की अपील किया गया… जय भीम जय भारत
🙏🐘🙏🐘🙏🐘🙏🐘🙏🐘🙏🐘🙏

Related Articles

Back to top button