बहुजन समाज पार्टी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन
आज छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐतिहासिक निर्णय बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्राकृतिक(संधि) हुई जिसमें समान विचारधारा वाले दोनो दल मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता को अपराध मुक्त,भय मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त नई सरकार देने का काम करेंगे।

BIG BREAKING “छत्तीसगढ़ में गोंगपा और बसपा में हुआ गठबंधन…बीजेपी- कॉंग्रेस के कई सीटों पर लहराएगी जीत की झड़ी..जनता की असली हितैषी पार्टियों में से एक.. बहुसंख्यक समाज करेगी जिताने में पुरी मेहनत..??


@रायपुर//छत्तीसगढ़!!
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है, दोनो मिलकर अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इस सबंध में गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो ने बताया कि राज्य के लोग भाजपा कांग्रेस से ऊब चुके है, अब यहां छत्तीसगढ़िया पहली पसंद है, हमने बसपा के साथ सीटों में समझौता कर लिया है, 53 सीटों पर बसपा लड़ेगी जबकि हम 37 सीटों पर लड़ेंगे, हमारे बीच काफी समय से बात चल रही थी सीट शेयर की बात फाइनल हो गयी है। हम दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने मैदान में उतरेंगे।
वही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम ने बताया कि इस बार चुनाव बड़ा रोचक होने वाला है एक जैसी विचारधारा के दो दल आपस मे मिले और अब दोनो मिलकर इस विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और इस बार इतिहास बनेगा। छत्तीसगढ़ की जनता की मांग पर भाजपा औऱ कांग्रेस को हम उखाड़ फेंकने के लिए एकदम तैयार है। हम 53 पर जबकि गोंगपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनो मिलकर उतरेंगे मैदान में और बाजी हम जीतेंगे। सोर्स – बहुजन समाज पार्टी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संयुक्त प्रेस वार्ता रायपुर



