छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अधिवक्ता नारायण रत्नाकर बसपा प्रभारी सारंगढ़ का ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार जनसंपर्क जारी

बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ विधानसभा के प्रभारी एड. नारायण रत्नाकर जी लगातार क्षेत्र की जनताओं से मिलकर 23 सितंबर संकल्प दिवस के अवसर में बसपा को जिताने की अपील करते हुये

आज दिनाँक 23/09/2023 को बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ विधानसभा के प्रभारी एड. नारायण रत्नाकर जी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी एवं सुलोनी पहुंचकर वहां के आम जनताओं से मिलकर बहुजन समाज पार्टी के मानवतावादी नीतियों को बताने का काम किया एवं लोगो से अपील किया कि बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ की सरकार बनाओ और अपने भविष्य के लिये मान सम्मान स्वाभिमान जन धन की सुरक्षा की गारंटी पाओ जिस प्रकार माननीय बहनजी ने बसपा सरकार में जो काम उत्तरप्रदेश में किया ठीक वैसे ही काम छत्तीसगढ़ के लोगों के लिये भी करके दिखायेगी…. छत्तीसगढ़ में यदि आप लोगो के सहयोग एवं आशीर्वाद से जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन जाएगी तो यहाँ के किसानों से बसपा सरकार धान को 4000 रुपये प्रति क्विंटल में लेने का काम करेगी जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक हालात पटरी पर आएगी और उनके बच्चे अच्छी और निःशुल्क शिक्षा हासिल कर सरकारी नौकरी पाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे…. इस जनसंपर्क कार्यक्रम में बसपा सारंगढ़ के जिला महासचिव रामसूरत भारद्वाज,
विधानसभा प्रभारी नारायण रत्नाकर, कुलमणी वारे, राम दास कुरे, विकास रात्रे, बेदप्रकाश बघेल, जगमोहन, उपेन्द्र टंडन आदि स्थानीय कार्यकर्तागण मौजूद रहें।। जय भीम

Related Articles

Back to top button