गोड़म जोन में हुआ बसपा सारंगढ़ का जोन स्तरीय बैठक
बसपा गोड़म जोन के साथियों ने ठाना है हाथी छाप को अपने बूथों पर लीड कराना है

आज दिनाँक 02/10/2023 को बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ विधानसभा के तत्वाधान में एक दिवसीय गोड़म जोन की पदाधिकारियो की बैठक रखी गयी थी जिसके मुख्य अतिथि मान. प्रवीण सिंह मल्होत्रा जी जिलाध्यक्ष बसपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ रहें एवं विशिष्ट अतिथियों में एड. नारायण रत्नाकर जी विधानसभा प्रभारी बसपा सारंगढ़, संतराम निराला जी ब्लॉक संयोजक, मनकू टण्डन जी ब्लॉक अध्यक्ष, जीपी भारद्वाज जी अध्यक्ष स.समाज गोड़म, मोहन निराला जी वरिष्ठ बसपा नेता आदि रहें कार्यक्रम का सफल संचालन कुलमणी वारे जी सेक्टर अध्यक्ष बसपा गोड़म ने किया आज के बैठक में सेक्टर के पदाधिकारियो को आने वाले विधानसभा आम चुनाव को लेकर बसपा के रीति नीति से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक बूथों में बसपा के जन कल्याणकारी नीतियों/प्राथमिकताओं को आम मतदाता तक कैसे पहुंचाए उन्हें बसपा पर वोट देने की अपील करने के तौर तरीकों को प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया अंत मे सभी को पार्टी के झंडे व पाम्पलेट आदि वितरित कर कार्यक्रम की समापन किया गया।।
जय भीम जय भारत जय संविधान बसपा जिंदाबाद





