Uncategorized

बहनजी के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी छ.ग. इकाई ने शुरू किया कैडर कैम्प

बहुजन समाज पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों का एकदिवसीय कैडर कैम्प मान. दाऊराम रत्नाकर जी स्टेट कोर्डिनेटर बसपा छ.ग. के प्रशिक्षण मे संपन्न हुआ

दिनाँक 07/08/2024 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान मे जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिम्मेदार पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रखा गया था ,जिसमें मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मान. दाऊराम रत्नाकर जी पूर्व विधायक पामगढ़ व स्टेट कोर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी छ.ग. थे।

तथा विशिष्ट अतिथियों मे मान. श्याम टंडन जी प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ.ग.,मान. संतोष देवांगन जी प्रदेश सचिव बसपा छत्तीसगढ़ रहें कार्यक्रम का संचालन मान. जीवराज प्रकाश रात्रे जी जिला प्रभारी बसपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. प्रवीण सिंह मल्होत्रा जी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ बसपा ने किया कैडर कैम्प मे मुख्य प्रशिक्षक रत्नाकर जी ने अपने पार्टी पदाधिकारीयों को बहुजन महापुरुषों द्वारा खड़ा किये गये बहुजन आंदोलनों के बारे मे विस्तृत मे जानकारी देते हुए बताया की कैसे मनुवादी सामाजिक व्यवस्था से हमारा शोषण हो रहा है और कैसे इस देश की असमानता पर आधारित मनुवादी खड़ी व्यवस्था के कारण सामाजिक आर्थिक विषमतायें बढ़ती चली जा रही है और इसे कैसे बदलकर समतामूलक सामाजिक व्यवस्था बनाकर हम अपने बहुजनों का भला कर सकते है।जब तक बहुजन समाज नहीं बनेगा बहुजन समाज शासन सत्ता में नहीं आ पायेगा। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया बहन कु.मायावती जी के निर्देशानुसार संगठन को बृहदाकार बनाने के लिए वर्तमान समय मे पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों मे कैसे काम करना है उसके गुण सिखाये कार्यकर्ताओ ने भी भारी बारिश के बावजूद भीगते भागते अपने कैडर कैम्प को अटेंड किये एवं रूचि लेकर सभी बताये गए तार्किक तथ्यों विचारों आदि को नोट किये…. ताकि वे भी अपने लोगों को गांव गांव मे जाकर इस बहुजन आंदोलन के बातो को बहुजन समाज के लोगों को समझा सके इस प्रशिक्षण शिविर मे सभी वर्ग (SC/ST/OBC/GEN) के हमारे बसपा के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल रहें… अंत में जिलाध्यक्ष मल्होत्रा जी ने सभी अतिथियों व शिविर में शामिल कार्यकर्त्ता व भोजनदान करने वाले सहयोगी साथियों का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया!
जय भीम जय भारत जय संविधान बसपा जिंदाबाद बहनजी जिंदाबाद
🙏🐘🙏🐘🙏🐘🙏

Related Articles

Back to top button