बहुजन समाज पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा बलौदाबाजार जैतखाम घटना की CBI जांच कराने व तमिलनाडु स्टेट प्रेसिडेंट के. आर्मस्ट्रांग जी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सारंगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया….
मान. प्रवीण सिंह मल्होत्रा जी जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ बसपा द्वारा बहुचर्चित बलौदाबाजार जैतखाम घटना व बहुजनों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ राष्ट्रपति महोदया के नाम सैकड़ो बसपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर सारंगढ़ को दिया ज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा आज दिनाँक 12.07.2024 को जिलास्तरीय एक दिवसीय आदरांजलि सभा व ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1. विदित हो कि दिनाँक 10 जून 2024 को बलौदाबाजार जिला के गिरौदपुरी में अमरगुफा के जयस्तंभ (श्वेत जैतखाम) को काटे जाने के विरोध में सीबीआई जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रान्त के सतनामी समाज के द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान असामाजिक षडयंत्रकारी लोगों के द्वारा तोड़ फोड़ आगजनी की घटना के कारण गिरफ्तार निर्दोष लोगों की निशर्त रिहाई व आगजनी तोड़ फोड़ आदि आपराधिक कृत्य करने वाले दोषियों के ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही करने
2. तथा अभी हाल ही में दिनाँक 05/07/2024 को तमिलनाडु राज्य में वहां के बसपा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता के. आर्मस्ट्रांग जी के नृशंस हत्या करने की घटना पर सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति महोदया Draupadi Murmu जी के नाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इसी तारतम्य में हमारे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में भी गुरू घासीदास पुष्पवाटिका ज्ञानस्थली सारंगढ़ में इकट्ठा होकर रैली की शक्ल में कलेक्टर महोदय (एसडीएम सारंगढ़) को ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष भूपराम लहरे ने किया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी नेताओं ने तमिलनाडु के दिवंगत बसपा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता के.आर्मस्ट्रांग को आदरांजलि अर्पित किए।
जिसमे बसपा के प्रदेश सचिव मा.संतोष देवांगन जी के मुख्य अतिथि रहें, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष मदनलाल पटेल ,जिला प्रभारी जीवराज रात्रे, जिला प्रभारी गिरधर सिदार, जिला महासचिव रामसूरत भारद्वाज,जिला कोषाध्यक्ष एड. रमेश अनंत, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवचरण चक्रवर्ती, वरिष्ठ बसपा नेताओं में पूर्व जिलापंचायत सभापति दयाराम खुराना,पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ टेकलाल साहू, जिला प्रभारी नारायण साहू, रामलाल वारे , विधानसभा संरक्षक रामाधार कुर्रे, विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़ कन्हैया जांगड़े, विधानसभा प्रभारी सारंगढ़ एड. नारायण रत्नाकर, विधानसभा प्रभारी मनोज लहरे, बीवीएफ संयोजक सारंगढ़ नरेन्द्र चौरगे, बीडीसी संतोष भारद्वाज, विधानसभा उपाध्यक्ष उतरा भोई, सेक्टर अध्यक्ष कुलमणी वारे, आनंद बघेल, रामदास कुर्रे, कमलराज अम्बेडकर, विधानसभा संयोजक रामरती भारद्वाज, ब्लॉक संयोजक संतराम निराला, बरमकेला ब्लॉक प्रभारी योगेंद्र रात्रे, जनकराम सारथी, एड. चंद्रशेखर रत्नाकर, एड. डगेश्वर खटकर, विजय खुटे, हरिशंकर रात्रे, नरेश भारती,विनोद कुर्रे, जगजीवन मनहर, उपम कुर्रे, बलिराम कुर्रे, साधुदास मानिकपुरी जनु दिव्य,दीपक बसंत,संजय बसंत,मुकेश रात्रे, प्रभा जोल्हे, चंद्रिका लहरे आदि जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ विधानसभा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहें। जय भीम जय भारत जय संविधान बसपा जिंदाबाद
ज्ञापन पत्र





