लोकनायक छत्रपति शाहूजी महाराज जी के द्वारा 26जुलाई 1902 को किये गए आरक्षण लागू दिवस के याद में सारंगढ़ सतनाम भवन में आयोजित हुई संविधान पाठशाला
बहुजन वॉलंटियर फोर्स व बामसेफ के संयुक्त तत्वाधान में 26/07/2025 को मनाया गया 123वे आरक्षण लागू दिवस बहुजन समाज (SC,ST,OBC,MINORTIES) के लोग हुए शामिल
आज दिनाँक 26/07/2025 को लोकनायक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज द्वारा अपने कोल्हापुर स्टेट (रियासत) में 26 जुलाई 1902 को पिछड़े शोषित वंचित (Depressed classes) के लिये 50% आरक्षण (Representation) की व्यवस्था लागू करने के याद में 123वे आरक्षण लागू दिवस के स्मृति स्वरूप में एकदिवसीय कैडर कैम्प का
आयोजन रखा गया था जिसमें हमारे सारंगढ़ क्षेत्र के बहुजन समाज के लोगो ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान. एड. डी. आर. बंजारे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा भारत) रहे तथा मुख्य प्रशिक्षक मान. आर. निराला सरजी रहे विशिष्ट अतिथि मान. डी. आर. खुराना जी पूर्व सभापति जिला पंचायत रायपुर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. आर. जांगड़े सरजी ने किया ।।
दोपहर में भोजनदान की व्यवस्था समाज के बुद्धिजीवियों ने किया था कार्यक्रम के अंत मे संविधान दर्शिका कैलेण्डर व संविधान प्रदत्त अधिकार एवं उसे पाने की समस्या नामक किताब उपस्थित लोगों (Participates) को वितरित किया गया।। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी विद्वजनों को शुक्रिया आभार।। जय भीम🙏🙏

✍️ प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष बसपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ मो. 9755199333



