
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बिहार प्रदेश में निकाली जा रही सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा का आज भव्य आयोजन रामगढ़, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

इस अवसर पर हजारों-लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी है।
बहुजन समाज पार्टी बिहार में वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करने के लिए संकल्पित है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा, सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, बराबरी और विकास का आंदोलन है।
बिहार की जनता का जोश और ऊर्जा इस बात का प्रमाण है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
रामगढ़ में दिखाई दिया यह जनसैलाब पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और जनता के विश्वास का प्रतीक है। यह साफ है कि बसपा आने वाले समय में बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाने जा रही है।
#bsp_के_बयार_चल_रहलबा_बिहार_में



